Advertisement

दुर्ग जिले के 79 अधिकारी-कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिए प्रशस्ति पत्र

स्वतंत्रता दिवस पर दुर्ग जिले के 79 अधिकारी-कर्मचारी सम्मानित

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रदान किए प्रशस्ति पत्र

रायपुर, 15 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग जिले के 79 अधिकारी और कर्मचारियों को उत्कृष्ट एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। इसमें जिला प्रशासन के 64 और पुलिस विभाग के 15 अधिकारी/कर्मचारी शामिल रहे।

सम्मानित व्यक्तियों में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, समाज कल्याण, जल संसाधन, नगर पालिकाएं, महिला एवं बाल विकास, कृषि, विद्युत, आयुष, पशु चिकित्सा, मछली पालन, लोक निर्माण और आदिवासी विकास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रमुख सम्मानितों में अनुविभागीय अधिकारी हरवंश सिंह मिरी, डिप्टी कलेक्टर उत्तम ध्रुव, अतिरिक्त तहसीलदार क्षमा यदु, नायब तहसीलदार वासुमित्र दीवान, आयुष विभाग की विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. जया साहू, स्वास्थ्य विभाग की डॉ. यामिनी सिंह, पुलिस निरीक्षक अनिल साहू, सहायक उप निरीक्षक संगीता मिश्रा और मूर्तिकार अशोक कुमार देवांगन के नाम प्रमुख हैं।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सम्मानित अधिकारी और कर्मचारी जिले के लिए प्रेरणास्रोत हैं तथा इनके कार्य अन्य कर्मचारियों के लिए उदाहरण हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47