Advertisement

सरगुजा में स्टार सेरेमनी: उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह पदोन्नत होकर बने निरीक्षक

सरगुजा में स्टार सेरेमनी: उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह पदोन्नत होकर बने निरीक्षक

पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश के तहत सरगुजा रेंज में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया। थाना उदयपुर में पदस्थ उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह को पदोन्नत कर निरीक्षक बनाया गया। आईजी सरगुजा रेंज और एसएसपी सरगुजा ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।

पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा के दिशा-निर्देशन में स्टार सेरेमनी का आयोजन

अंबिकापुर। 22/08/2025/पुलिस मुख्यालय रायपुर के आदेश क्रमांक पुमु/राय/ए-15 (नामांकन)/एम 2671/2025 दिनांक 29/07/25 के परिपालन में आज पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज, सरगुजा श्री दीपक कुमार झा (भा.पु.से.) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन में कार्यालय परिसर में स्टार सेरेमनी का आयोजन किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस अवसर पर थाना उदयपुर में पदस्थ उप निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह को स्टार लगाकर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किया गया। नवनियुक्त निरीक्षक को नये दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने हेतु शुभकामनाएं दी गईं।

आईजी सरगुजा रेंज एवं एसएसपी सरगुजा ने निरीक्षक शिशिरकान्त सिंह को विभाग द्वारा प्रदत्त नई जिम्मेदारियों के लिए प्रेरित करते हुए उच्च स्तर की कार्यकुशलता और जनहित में उत्कृष्ट सेवाएं देने के निर्देश दिए। इस दौरान उनकी अब तक की बेहतर सेवाओं की सराहना की गई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और समारोह को गरिमामय बनाया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47