Aaj Ka Rashifal 23 August 2025: भाद्रपद अमावस्या पर 3 राशियों को मिलेंगे सुखद परिणाम, यहां जानें कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का दिन

Aaj Ka Rashifal 23 August 2025: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि शनिवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज दोपहर पहले 11 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। उसके बाद प्रतिपदा तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 1 बजकर 20 मिनट तक परिध योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 55 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कुशोत्पाटिनी अमावस्या है। अब जानिए सभी 12 राशियों का आज का राशिफल विस्तार से यहां।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

आज का मेष राशि (23 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आप किसी काम को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जायेगा। आज आपके आय के नए रास्ते बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज साहित्य के क्षेत्र में आपका रुझान रहेगा। आज किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट कार्य में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा।

  • शुभ अंक- सिल्वर
  • शुभ रंग- 02

आज का वृषभ राशि (23 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपको फोन के माध्यम से शुभ सूचना मिल सकती है, घर में ख़ुशी का माहौल बनेगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज के दिन आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते है आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। आज आप निजी मामलो में थोड़ा भावुक हो सकते हैं। आज बड़ों से कुछ नया सीखने को मिलेगा, जो आगे चलकर आपके काम आयेगा।

  • शुभ अंक- गोल्डन
  • शुभ रंग- 02

आज का मिथुन राशिफल (23 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए ठीक – ठाक रहेगा। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आज आपको ऑफिस प्रोजेक्ट समय से पूरा करना होगा , अन्यथा आपको बॉस से डांट पड़ सकती है। आज आप लवमेट के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे, जिससे एक-दूसरे को अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज आप किसी मामले में अपने करीबी का सहयोग ले सकतें हैं। इस राशि की महिलाएं आज घर से ही किसी काम की शुरुआत कर सकती हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी।

  • शुभ अंक- पीला
  • शुभ रंग- 01

आज का कर्क राशिफल (23 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिवार केसदस्यों में आपसी सामंजस्य  बना रहेगा, जिससे घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आज आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनायेंगे, जहां आपको काफी शांति महसूस होगी। आज आप सेहत को ठीक रखने के लिए मॉर्निंग वाक् करेंगे इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। आज अचानक आपके घर पर मेहमानों का आगमन हो सकता है, इससे घर में चहल – पहल बनी रहेगी। इस राशि के कारोबारियों को आज आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

  • शुभ अंक- नीला
  • शुभ रंग- 03

आज का सिंह राशिफल (23 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए मिली – जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप बेवजह की उलझन से दूर होकर, आप किसी धार्मिक स्थल पर अपना समय बिताएंगे। आज बिजनेस के सिलसिले में आपकी यात्रा हो सकती है, यह यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। आज आप कुछ समय एकांत में रहकर अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आज आपको किसी उलझन को सुलझाने का रास्ता मिल जायेगा। आज आप कॉलेज मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

  • शुभ अंक- हरा
  • शुभ रंग- 05

आज का कन्या राशिफल (23 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए बदलाव से भरा रहेगा। आज आप अपने फैमली बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए किसी एक्सपर्ट की राय ले सकते हैं | आज आप पड़ोस में हो रहे भजन, कीर्तन में सपरिवार सम्मिलित होंगे। आज आपकी वाणी में मधुरता का भाव रहेगा। आज आपको राजनीति में सफलता प्राप्त होगी और सभा को संबोधित करने का मौका मिलेगा। आज आपको ऑफिस में सीनियर्स का दबाव झेलना पड़ सकता है, इसलिए आप थोड़ा सोच – समझकर काम करें।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
  • शुभ अंक- पिंक
  • शुभ रंग- 06

आज का तुला राशिफल (23 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज आपको अपने काम को कल पर नहीं टालना चाहिए, आपको जब भी समय मिले अपने काम को पूरा कर ले। इस राशि के छात्रों की नए विषयों में रुचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का साथ मिलेगा। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के साधन मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे और आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। आज आप किसी रिश्तेदार के घर दावत पर जाएंगे, जहां सभी लोग इंजॉय करते हुए नजर आएंगे।

  • शुभ अंक- लाल
  • शुभ रंग- 07

आज का वृश्चिक राशिफल (23 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिये ठीक-ठाक रहेगा। आज आप नेगटिव बातें करने वाले व्यक्तियों से दूर रहें और खुद का आत्मविश्वास बनाये रखें। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा, आप बच्चों को कहीं घुमाने ले जा सकते हैं जिससे उन्हें ख़ुशी मिलेगी। आज आप सपनों को साकार करने के लिए काफी उत्साहित रहेंगे। आज आप नया वाहन लेने का विचार करेंगें, इसके लिए आप बड़े भाई से मदद मांग सकते हैं। कुल – मिलाकर आज का दिन अच्छा रहेगा।

  • शुभ अंक- नेवी-ब्लू
  • शुभ रंग- 09

आज का धनु राशिफल (23 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए मिला – जुला रहेगा। आज आपको वर्क-फील्ड में सहयोगियों से मदद मिलेगी। इस राशि के घर से दूर रहकर पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स आज माता-पिता से मिल सकते हैं। आज आपकी सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आपको शांत रहने की जरूरत है। आज परिवार से संबंधित किसी समस्या का असर आपके काम पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। आज आप पूरे डेडीकेशन और मेहनत के साथ परिस्थिति को सुधारने में सफल होंगे।

  • शुभ अंक- सिल्वर
  • शुभ रंग- 09

आज का मकर राशिफल (23 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज आप अपने कार्यों में किसी और को दखल न देने दें और सब कुछ अपनी तरह से हैंडल करें। आज आपके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी आएंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। आज आप माता-पिता से अपने मन की बातों को साझा करेंगे, जिससे आपको हल्का महसूस होगा। आज आप परिवार के साथ धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, कुछ समय बिताएंगे जिससे आपके मन को शांति मिलेगी। आज आपको किसी दूर के रिश्तेदार के द्वारा शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

  • शुभ अंक- पर्पल
  • शुभ रंग- 06

आज का कुंभ राशिफल (23 अगस्त 2025)

आज का आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज आप काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाये रखेंगे। आज आप किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आज आपको नए वाहन का सुख प्राप्त होगा। इस राशि की महिलाएं आज अपनी सहेलियों के साथ किट्टी पार्टी करेंगी। आज आपको माता-पिता का सानिध्य व सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।

  • शुभ अंक- मेजेंटा
  • शुभ रंग- 07

आज का मीन राशि (23 अगस्त 2025)

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज घर पर आपके अच्छे गुणों की चर्चा होगी। आज आपको पैतृक संपत्ति से धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप लम्बे समय से चल रही योजना में आज कुछ नए चेंजेस भी कर सकते हैं। आज समाज में आपके द्वारा किए गए कार्यों की काफी सराहना होगी। आज रिश्तेदारों के आगमन से घर का माहौल खुशनुमा बन जायेगा। आज आप घर का डेकोरेशन करायेंगे और नया फर्नीचर लेने का भी मन बना सकते हैं। आज आपको मीडिया और ऑनलाइन माध्यम से बिजनेस से रिलेटेड जानकारी मिलती रहेगी।

  • शुभ अंक- नारंगी
  • शुभ रंग- 01