Advertisement

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का दौरा कार्यक्रम

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम का दौरा कार्यक्रम

रायपुर, 13 जुलाई 2021 आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम 14 और 15 जुलाई को रायगढ़ जिले के दो दिवसीय प्रवास पर रहेंगे और वहां आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मंत्री डॉ. टेकाम 14 जुलाई को प्रातः 8 बजे रायपुर से रायगढ़ के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 11 बजे विकासखंड सारंगढ़ के दानसरा चौक में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात बंधापाली-गोड़म मार्ग से रायगढ़ के लिए रवाना होंगे। मंत्री डॉ. टेकाम दोपहर एक बजे कलेक्टर परिसर रायगढ़ के सृजन सभागार में डीएमएफ शासी परिषद की बैठक लेंगे। उसके पश्चात शाम 4 बजे विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में शामिल होंगे। शाम 6 बजे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मंत्री डॉ. टेकाम 15 जुलाई को सुबह 10.10 बजे स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का अवलोकन करने के पश्चात शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल पटेलापाली जाएंगे और वहां सुबह 11 बजे शासकीय शाला में ऑफलाईन कक्षा का अवलोकन करेंगे। मंत्री डॉ. टेकाम उसके पश्चात सुबह 11.30 बजे विकासखंड पुसौर पहुंचेंगे और वहां शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तेतला में बालसभा ‘उमंग‘ का अवलोकन करने के पश्चात चंद्रपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। मंत्री डॉ. टेकाम दोपहर एक बजे सारंगढ़ विकासखंड में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कनकबीरा में बालसभा ‘उमंग‘ का अवलोकन करने के पश्चात रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57