प्रयास आवासीय विद्यालय: कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु तृतीय प्रतीक्षा सूची की काउंसिलिंग 29 व 30 अगस्त को

प्रयास आवासीय विद्यालय में कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु तृतीय प्रतीक्षा सूची की काउंसिलिंग 29-30 अगस्त को

उत्तर बस्तर कांकेर, 26 अगस्त 2025/ शिक्षण सत्र 2025-26 हेतु नवीन प्रयास आवासीय विद्यालय जिला राजनांदगांव एवं बलरामपुर में कक्षा 9वीं प्रवेश के लिए वर्गवार मेरिट एवं प्रतीक्षा सूची आदिवासी विकास विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर जारी की गई है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

सहायक आयुक्त से प्राप्त जानकारी के अनुसार, तृतीय प्रतीक्षा सूची में शामिल विद्यार्थियों की काउंसिलिंग रायपुर स्थित प्रयास बालक आवासीय विद्यालय, सड्डू (उरकुरा मार्ग, व्ही.आई.पी. सीटी कॉलोनी के सामने) में आयोजित होगी।

काउंसिलिंग का शेड्यूल

  • 29 अगस्त 2025 – अनुसूचित जनजाति, विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह (PVTG) एवं अनुसूचित जाति वर्ग के छात्र-छात्राएं।

  • 30 अगस्त 2025 – अन्य पिछड़ा वर्ग, सामान्य वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राएं।
    ⏰ समय: प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक।

    66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
    hotal trinetra
    gaytri hospital
    WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

आवश्यक दस्तावेज

विद्यार्थियों को काउंसिलिंग के दौरान निम्न दस्तावेज अनिवार्य रूप से साथ लाने होंगे:

  • प्रवेश पत्र

  • सक्षम राजस्व अधिकारी द्वारा जारी निवास एवं स्थायी जाति प्रमाण पत्र

  • वर्ष 2024-25 में कक्षा 8वीं प्रथम श्रेणी उत्तीर्ण प्रमाण पत्र

  • नक्सल हिंसा प्रभावित परिवार होने पर पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र

  • शाला स्थानांतरण/शाला त्याग प्रमाण पत्र

  • मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा जांच प्रमाण पत्र

  • सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र

  • दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो

📌 मेरिट सूची में शामिल विद्यार्थी के साथ केवल एक अभिभावक/पालक को ही प्रवेश की अनुमति होगी।
📌 निर्धारित तिथि व समय पर अनुपस्थित रहने पर रिक्त सीट के आधार पर संस्था का आवंटन किया जाएगा