
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
मथुरा: वरिष्ठ समाजसेवी रमेश उपाध्याय ने बांके बिहारी जी के किए दर्शन, भाजपा नेता रामजीलाल ने किया सम्मानित
मथुरा में वरिष्ठ समाजसेवी रमेश उपाध्याय ने बांके बिहारी जी के दर्शन किए। भाजपा नेता ठाकुर रामजीलाल के निवास पर सम्मानित हुए और स्कूल बच्चों को संबोधित किया।
मथुरा: वरिष्ठ समाजसेवी रमेश उपाध्याय ने बांके बिहारी जी के किए दर्शन
मथुरा। वरिष्ठ समाजसेवी रमेश उपाध्याय ने आज वृंदावन पहुंचकर ठाकुर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया।
इसके बाद वे वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर रामजीलाल के निवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने स्नेहपूर्वक स्वागत ग्रहण किया। इस अवसर पर समाजसेवी रमेश उपाध्याय ने विद्यालय के बच्चों को भी संबोधित किया और उन्हें शिक्षा के महत्व पर प्रेरक विचार दिए।
कार्यक्रम के दौरान ठाकुर रामजीलाल ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।











