Advertisement

मथुरा: संत फरसा वाले बाबा पहुंचे श्री गोवर्धन धाम, ग्राम कुंजरा में की पदयात्रा

ग्राम कुंजरा पहुंचे संत फरसा वाले बाबा, किया पदयात्रा और लिया आशीर्वाद

मथुरा। संत फरसा वाले बाबा आज श्री गोवर्धन धाम, ग्राम कुंजरा पहुंचे। यहां पहुंचकर उन्होंने पूरे गांव की पदयात्रा की और ग्रामीणों को आशीर्वाद दिया।

बाबा ने श्री दाऊजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस अवसर पर क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उद्योगपति राजपाल सिंह रज्जो और ठेकेदार भी मुख्य रूप से शामिल रहे। वहीं, स्वागत की अगुवाई हरी सिंह दूधिया नेकिया ने की।