Advertisement

मौसम का बदला मिजाज, कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी, बस्तर से लेकर रायपुर तक बादलों का रहेगा डेरा

रायपुर। छत्तीसगढ़ वासियों को उमस और गर्मी से राहत मिलने वाली है. राजधानी रायपुर में सुबह से बारिश का दौर जारी है. इसके अलावा, रायगढ़, बिलासपुर, कांकेर समेत कई जिलों में तेज हवालों के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. वहीं, मौसम विभाग ने अगले तीन घटों तक कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, कोरबा, जशपुर, दुर्ग, बेमेतरा, मुंगेली में यलो अलर्ट जारी किया गया है.

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक, मानसून द्रोणिका अपने सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर बना हुआ है. इसके प्रभाव से अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा और गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. एक दो स्थानों पर गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है. 2 सितंबर से 5 सितंबर तक, तेज वर्षा होने की संभावना बन रही है. इसका प्रभाव मुख्यतः उत्तर छत्तीसगढ़ रह सकता है.

कोहकामेटा में सबसे ज्यादा 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज

बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा बारिश बस्तर के कोहकामेटा में 60 मिलीमीटर दर्ज की गई। इसके अलावा भोपालपट्नम में 40 मिलीमीटर ,गंगालूर और भैरमगढ़ में 30 मिलीमीटर, बड़े बचेली और रामचंद्रपुर में 30 मिलीमीटर, बारसूर और बेलगहना में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05