Advertisement

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री टंक राम वर्मा ने अटल परिसर निर्माण कार्य का किया लोकार्पण

रायपुर / तिल्दा नेवरा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की स्मृति में सासा होली वार्ड क्रमांक 22 में अटल परिसर का निर्माण किया गया है। जिसका लोकार्पण रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ,राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ,नगर पालिका अध्यक्ष चन्द्रकला खु मान वर्मा और अतिथियों द्वारा विधिवत पूजन कर किया गया।

आपको बता दें कि अधोसंरचना मद अंतर्गत स्वीकृत राशि 28.16 लाख रुपए से सासा होली वार्ड क्रमांक 22 में अटल परिसर का निर्माण किया गया है। अटल परिसर में आकर्षक प्रतिमा के साथ साथ पेडेस्टल, फ्लोर एवं वॉल में आकर्षक ग्रेनाइट पत्थर लगाकर विद्युत से सुसज्जित किया गया है।

रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा आज हमने अटल परिसर का लोकार्पण किया है। यह हमारे लिए गर्व का क्षण है। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय अटल जी का व्यक्तित्व सबसे ऊंचा है। उन्हें विपक्ष के लोग भी सम्मान देते थे। गांव में विकास की क्रांति लाने में उनका अमूल्य योगदान है। उन्होंने किसानों को साहूकारों के चंगुल से छुटकारा दिलाया। किसान क्रेडिट योजना किसानों के लिए वरदान साबित हुई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी एक श्रेष्ठ राजनेता, एक अच्छे कवि, लेखक, संपादक थे। जिसके कारण उनको भारत रत्न से सम्मानित किया गया। उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण कराकर भारत को परमाणु संपन्न राष्ट्र बनाया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से गांव-गांव तक सड़कों का जाल बिछाया। जिसके कारण वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे।

नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती चन्द्रकला खु मान वर्मा ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री साय एवं छत्तीसगढ़ शासन को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण किया है।

लोकार्पण समारोह में प्रमुख रूप से राम पंजवानी ,मनोज निषाद ,श्रीमती पलक विकास सुखवानी पार्षद ईश्वर यदु,विनोद कुमार नेताम,,धर्मेंद्र डहरिया,,ज्योति नागवानी,सतीश निषाद,नीता वर्मा,राजकुमार गेन्डरे,अन्नपूर्णा कश्यप,दिनेश साहू,पारूल अग्रवाल,,किरण बाला नायक,जयेश पैकरा,पूर्णिमा सेन, दिनेश साहू,संतोष यदु,रानी सौरभ जैन मौजूद थे।

भाजपा के पदाधिकारीगण, नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी गण ,जनप्रतिनिधिगण, भाजपा के कार्यकर्ता,भारी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47