Advertisement

गरियाबंद में मैराथन दौड़ से गूँजा नशामुक्त भारत का संदेश, 150 से अधिक बच्चों की भागीदारी

गरियाबंद में मैराथन दौड़ से गूँजा नशामुक्त भारत का संदेश, 150 से अधिक बच्चों की भागीदारी

गरियाबंद में छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष और नशामुक्त भारत अभियान के तहत भव्य मैराथन दौड़ आयोजित हुई। 150 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजयी 40 छात्र-छात्राओं को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

गरियाबंद, 21 सितम्बर 2025। छत्तीसगढ़ रजत जयंती वर्ष 2025 और नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गरियाबंद नगर में आज मैराथन दौड़ का सफल आयोजन किया गया। गांधी मैदान से इंडोर स्टेडियम तक आयोजित इस दौड़ में 150 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया और समाज को नशामुक्ति का सशक्त संदेश दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष रिखीराम यादव और वरिष्ठ नागरिक अनिल चंद्राकर ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की। नगरवासियों ने जगह-जगह प्रतिभागियों का तालियों से उत्साह बढ़ाया। दौड़ के समापन पर इंडोर स्टेडियम में पुरस्कार वितरण समारोह हुआ, जिसमें 20-20 बालक और बालिकाओं को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अतिथियों ने कहा कि यह पुरस्कार केवल जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि प्रेरणा है कि बच्चे जीवन भर नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने नशे के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि युवा शक्ति राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी है। यदि युवा नशे से दूर रहें, तो देश का भविष्य उज्ज्वल होगा।

इस आयोजन ने स्पष्ट संदेश दिया कि खेलकूद और सकारात्मक गतिविधियों से ही युवा समाज को सही दिशा दे सकते हैं। नशामुक्त भारत अभियान को सफल बनाने में इस तरह के जनजागरूकता कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

इस अवसर पर पार्षद सूरज सिन्हा, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डी. पी. ठाकुर, विभागीय अधिकारी-कर्मचारी, अभिभावक और नागरिक उपस्थित रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47