Aaj Ka Rashifal 22 September 2025: शारदीय नवरात्रि का पहला दिन मेष, मिथुन, कन्या, तुला समेत सात राशियों के लिए रहेगा खास, जानिए अपना दैनिक राशिफल यहां

Aaj Ka Rashifal 22 September 2025: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 2 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज से शारदीय नवरात्र की शुरुआत है। आज शाम 7 बजकर 59 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 24 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जायेगा। चलिए जानते हैं आज का मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या,

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM

आज का मेष राशिफल

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। आज आपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना कर खिला सकती है। साथ ही घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का भी ख्याल रखें। आज आपको जीवनसाथी से उपहार मिलेगा। मां शैलपुत्री के सामने घी का दीपक जलाये, आपके साथ सब अच्छा होगा।

  • मेष राशि वालों का आज शुभ अंक- 09
  • मेष राशि वालों का आज का शुभ रंग- हरा

आज का वृषभ राशिफल

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। साथ ही आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे। आज छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा। इस राशि के कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे व्यक्तियों को आज बड़ा मुनाफा होगा। तथा आज आपको पिता से कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। मां दुर्गा के आगे हाथ जोडें, करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

  • वृषभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 01
  • वृषभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- महरून

आज का मिथुन राशिफल

आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। आज आप दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगे। आज आपको परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। इस राशि के बैंक में कार्यरत व्यक्ति, आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगे। आज आपका दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। मां शैलपुत्री का ध्यान करें, रुका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।

  • मिथुन राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
  • मिथुन राशि वालों का आज का शुभ रंग- गोल्डन

आज का कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आज बिजनेस में बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। साथ ही आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले बड़ों की सलाह जरूर ले लें। आज पारिवारिक मामले आपके पक्ष में रहेंगे। आज शाम का समय भाई बहनों के साथ हँसी-मज़ाक में बीतेगा। आज जीवनसाथी आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होगी।

  • कर्क राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
  • कर्क राशि वालों का आज का शुभ रंग- मेजेंटा

आज का सिंह राशिफल

आज आपका पूरा ध्यान कार्य में सुधार करने को लेकर रहेगा। आज आप अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायें। आज बच्चे सोशल मीडिया के माध्यम से डांस करना सीख सकते है । आज आप घर का अधूरा पड़ा काम पूरा करा सकते हैं, इसके लिए आज आपके पास पर्याप्त समय होगा। आज बच्चे अपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और उनकी बात भी मानेंगे। मां दुर्गा को नारियल चढ़ायें, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

  • सिंह राशि वालों का आज शुभ अंक- 06
  • सिंह राशि वालों का आज का शुभ रंग- नारंगी

आज का कन्या राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप इस बात का खास ख्याल रखें की दूसरों से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें । आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। साथ ही पिता आपके बिजनेस में आपका सहयोग करेंगे। आज किसी काम को लेकर आपकी प्रशंसा होगी, जिससे आपको ख़ुशी मिलेगी। इस राशि नवविवाहितों को आज कहीं घूमने जाने का मौका मिलेगा। मां शैलपुत्री को फूल अर्पित करें, घर में शांति बनी रहेगी।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)
17a09f88-37fa-496a-8923-b0e0bac9f15d
  • कन्या राशि वालों का आज शुभ अंक- 06
  • कन्या राशि वालों का आज का शुभ रंग- सिल्वर

आज का तुला राशिफल

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। साथ ही सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी। आज ऑफिस के कार्यों को करते समय अपना फोकस बनायें रखें। आज आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभायेंगे। इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर का काम  अच्छा चलेगा और आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

  • तुला राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
  • तुला राशि वालों का आज का शुभ रंग- नीला

आज का वृश्चिक राशिफल

आज आपको करियर के मामले में बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज आप अपने से बडों की बातें ग़ौर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। आज युवाओ को अच्छी नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। साथ ही कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के द्वारा पुराने किये गये कार्यों से वाहवाही मिलेगी। यदि आप इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। मां दुर्गा को मीठे का भोग लगायें, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

  • वृश्चिक राशि वालों का आज शुभ अंक- 05
  • वृश्चिक राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीला

आज का धनु राशिफल

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज करियर को बेहतर बनाने के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। आज संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। आज शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा, आप उनके साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। शारीरिक दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मां शैलपुत्री के आगे हाथ जोडें, रुके हुए काम पूरे होंगे।

  • धनु राशि वालों का आज शुभ अंक- 06
  • धनु राशि वालों का आज का शुभ रंग- पिंक

आज का मकर राशिफल

कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। आज आपको पारिवारिक मामलों में ठण्डे दिमाग़ से सोचने की जरूरत है, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज भाई अपने काम में आपकी मदद मांगेंगे। समाज में आज आप अपने अच्छे कार्यों के कारण पहचाने जायेंगे। आज इस राशि के मेडिकल की पढ़ाई कर रहें छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। आज आप घर के जरूरी कागजों का खास ख्याल रखें। जिससे जरुरत के वक्त आपको आसानी से मिल जाए। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, सब ठीक रहेगा।

  • मकर राशि वालों का आज शुभ अंक- 08
  • मकर राशि वालों का आज का शुभ रंग- पर्पल

आज का कुंभ राशिफल

आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। साथ ही आप आज सभी जरूरी काम आसानी से पूरे कर लेंगे। आज पिता के जरिए व्यापार में दी हुई जिम्मेदारियां आप आसानी से निभा लेंगे। इस राशि के फर्नीचर का व्यापार कर रहे है व्यक्तियों को, उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। आज परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। साथ ही आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मां शैलपुत्री के सामने कपूर जलाए, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • कुंभ राशि वालों का आज शुभ अंक- 07
  • कुंभ राशि वालों का आज का शुभ रंग- लाल

आज का मीन राशिफल

आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। आज आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ खुद को आगे पायेंगे। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने की संभावना है, आपके किसी काम से बॉस बहुत खुश होंगे। आज आपका मन रचनात्मक चीजों को करने में रहेगा। मां शैलपुत्री को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी।

  • मीन राशि वालों का आज शुभ अंक- 04
  • मीन राशि वालों का आज का शुभ रंग- पीच