Advertisement

मुख्यमंत्री ने पॉवर कंपनी में ढाई हजार से अधिक पदों पर भर्ती के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री ने पॉवर कंपनी में ढाई हजार से अधिक पदों पर भर्ती के दिये निर्देश
स्थानीय निवासियों को मिलेगी सरकारी नौकरी
राज्य गठन के बाद पहली बार बिजली कंपनी में होगी इतने पदों पर भर्ती

रायपुर/मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिजली कंपनी में ढाई हजार से अधिक पदों पर भर्ती करने के निर्देश दिए हैं। इनमें जूनियर इंजीनियर से लेकर मैदानी स्तर पर काम करने वाले लाइन अटेंडेंट के पद हैं, जिनमें छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को नियुक्ति दी जाएगी। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद पॉवर कंपनी में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में एकमुश्त भर्ती के निर्देश दिए गए हैं।
ऊर्जा विभाग के विशेष सचिव और पॉवर कंपनी के चेयरमेन श्री अंकित आनंद ने बताया कि राज्य बनने के बाद प्रदेश में विद्युत उत्पादन से लेकर उपभोक्ताओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। विद्युत उत्पादन क्षमता 1360 मेगावाट से बढ़कर 3224 मेगावाट हो गई है। राज्य बनने के समय 18.91 लाख उपभोक्ता थे, वह बढ़कर 56 लाख हो गई है। इस लिहाज से गुणवत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति एवं उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये मैदानी अमले में रिक्त पदों की भर्ती आवश्यक है।
छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर वितरण, पारेषण और जनरेशन कंपनी में लगभग 2583 पदों पर भर्ती की जानी है। यह पद उपभोक्ताओं को विद्युत सेवाएं देने की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हैं। ये पद मैदानी कार्यालयों में भरे जाएंगे। इनमें जूनियर इंजीनियर के 340 पद, डाटा एंट्री आपरेटर के 610 एवं परिचारक लाइन (प्रशिक्षु) के 1500 भरे जाएंगे। साथ ही पॉवर कंपनी के औषधालय में रिक्त पदों की भर्ती की जाएगी। माननीय मुख्यमंत्री जी ने इन पदों पर भर्ती के निर्देश दिये हैं, जल्द ही इन पदों पर भर्ती के लिये विज्ञापन जारी किये जाएंगे। गौरतलब है कि पॉवर कंपनी में काफी संख्या में जूनियर इंजीनियरों का प्रमोशन करके असिस्टेंट इंजीनियर बनाया है, जिसके पश्चात् जूनियर इंजीनियर के पद रिक्त हैं। इन पदों पर नई नियुक्ति की जाएगी। साथ ही निचले मैदानी स्तर पर बड़े पैमाने पर लाइन स्टाफ की नियमित भर्ती की जाएगी। इनमें 950 पद तृतीय श्रेणी के तथा 1549 पद चतुर्थ श्रेणी के हैं। इस तरह कुल 2583 पदों पर भर्ती के निर्देश दिए गए हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57