महिला पॉलिटेक्निक के प्रशिक्षणार्थियों ने किया औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण, मिली स्वरोजगार की प्रेरणा

महिला पॉलिटेक्निक के प्रशिक्षणार्थियों ने किया औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण, मिली स्वरोजगार की प्रेरणा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत जगदलपुर महिला पॉलिटेक्निक की 20 प्रशिक्षणार्थियों ने मसाला, बेकरी और बास कला उद्योगों का दौरा किया। उद्योगपतियों ने उनकी शंकाओं का समाधान कर स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहित किया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

जगदलपुर, 23 सितम्बर 2025/ छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, जगदलपुर द्वारा गत दिवस महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज, जगदलपुर के चार ट्रेडों से चिन्हांकित 20 महिला प्रशिक्षणार्थियों को औद्योगिक क्षेत्रों का भ्रमण कराया गया।
इस विजिट में प्रशिक्षणार्थियों ने मसाला उद्योग, बेकरी उत्पाद निर्माण और बास कला केंद्र से जुड़े उद्योगों का अवलोकन किया। उद्योगपतियों ने उन्हें उत्पादन प्रक्रिया, बाजार प्रबंधन और व्यवसाय संचालन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही उनकी विभिन्न शंकाओं का समाधान किया।
अधिकारियों ने प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के मुख्य महाप्रबंधक श्री अजीत सुन्दर बिलुंग, सहायक प्रबंधक श्री प्रफुल्ल कुमार लाखन, उद्योग विभाग के अन्य अधिकारी और पॉलीटेक्निक के प्रशिक्षक श्री विपिन मिश्रा मौजूद रहे।