Advertisement

नवरात्र पर्व पर चैतन्य देवियों की भव्य झांकी, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

नवरात्र पर्व पर चैतन्य देवियों की भव्य झांकी, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय अंबिकापुर में छठवें दिन का आयोजन

अंबिकापुर, 2 सितम्बर 2025। नवरात्र पर्व के अवसर पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, अंबिकापुर द्वारा आयोजित चैतन्य देवियों की भव्य झांकी के छठवें दिन श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा सरगुजा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, होमगार्ड जिला कमांडेंट शिव कुमार कठौतिया, सीईओ बलरामपुर नयनतारा, विवेकानंद स्कूल के संचालक स्वामी तन्मयानंद जी, शारदा अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, वरिष्ठ समाजसेवी मंगल पाण्डेय (निदेशक, चिराग सोशल वेलफेयर सोसायटी), उमाशंकर पाण्डेय, सुनिधि शुक्ला एवं ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी उपस्थित रहीं।

भव्य झांकी के दर्शन के अवसर पर अतिथियों ने अपने विचार रखे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि चैतन्य देवियों की झांकी अध्यात्म, योग और धैर्यता का प्रतीक है, जिससे आत्मबल प्राप्त कर हम अपने लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।

  • शिव कुमार कठौतिया ने झांकी की सराहना करते हुए सभी को नवरात्रि की बधाई दी।

  • मंगल पाण्डेय ने कहा कि यह झांकी आदि शक्ति मां दुर्गा के नौ रूपों को अनुभव कराने का पावन अवसर देती है।

  • स्वामी तन्मयानंद जी ने भी श्रद्धालुओं को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।

  • ब्रह्माकुमारी विद्या दीदी ने झांकी के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजयोग के अभ्यास से एकाग्रता शक्ति मिलती है और दैवीय स्वरूप को जागृत किया जा सकता है।

शहर और आसपास के हजारों श्रद्धालुओं ने चैतन्य झांकी के दर्शन किए। दिन-प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ रही है। यह झांकी 2 अक्टूबर तक प्रतिदिन शाम 6:30 बजे से रात 10:30 बजे तक दर्शनार्थ रखी जाएगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47