Advertisement

Crime News : दुर्गा पंडाल के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवक की चाकू गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…Crime News : दुर्गा पंडाल के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम में युवक की चाकू गोदकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

बलौदाबाजार. सुहेला में दोस्तों के साथ दुर्गा पंडाल के पास आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में आए युवक का मर्डर हो गया है. आरोपियों ने उसे चाकू से वारकर मौत के घाट उतार दिया. घटना शनिवार-रविवार के दरमियानी रात की है. मृतक की पहचान मुड़ापार निवासी गोपाल साहू के रूप में हुई है. सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

जानकारी के अनुसार, पूरा मामला सुहेला थाना क्षेत्र का है. गोपाल साहू अपने दोस्तों के साथ सुहेला में दुर्गा पंडाल के पास आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए आया था. आज सुबह उसकी लाश मिली है. पेट, सीने और जांघों पर गहरे चोट के निशान मिले हैं. घटना के बाद से इलाके में दहशत फैल गई है.

शव मिलने की सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. साथ ही उसके दोस्तों से पूछताछ की जा रही है.

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57