Advertisement

संभाग आयुक्त महादेव कावरे का राजिम में औचक निरीक्षण, एसडीएम-तहसील कार्यालय के कई प्रकरणों पर नोटिस

संभाग आयुक्त कावरे ने एसडीएम एवं तहसील कार्यालय राजिम का किया औचक निरीक्षण

 

गरियाबंद, 30 सितम्बर 2025। रायपुर संभाग आयुक्त श्री महादेव कावरे ने आज अनुविभागीय अधिकारी (रा.) कार्यालय राजिम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ई-कोर्ट के प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन की स्थिति देखी और भू-अर्जन, सूचना का अधिकार, अभिलेख पासबुक, स्थाई जाति प्रमाणपत्र, लंबित शिकायतें, समय-सीमा के आवेदन, दाण्डिक एवं पंचायत प्रकरणों की जानकारी ली। आयुक्त ने सभी लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

इसके बाद आयुक्त श्री कावरे ने तहसील कार्यालय राजिम का भी निरीक्षण किया। यहाँ उन्होंने विभिन्न शाखाओं का अवलोकन करते हुए आकस्मिक अवकाश पंजी, कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका की अद्यतन स्थिति, अनुकम्पा नियुक्ति एवं पेंशन के लंबित प्रकरण, स्टॉक पंजी, पटेल मानदेय, बीटीआर, बिल, आकस्मिक व्यय पंजी, कैशबुक, सर्किल नोटबुक, वर्षामापी पंजी, पटेल पंजी, कोटवार पंजी, पटवारियों की सेवा पुस्तिका, कोटवार पारिश्रमिक एवं ऋण पुस्तिका पंजी की समीक्षा की।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

निरीक्षण के दौरान कैशबुक अपूर्ण पाए जाने पर आयुक्त ने नायब नाजिर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजिम को दिए। वहीं, कई प्रकरणों पर पूर्व पीठासीन के हस्ताक्षर नहीं पाए जाने के कारण संबंधित रीडर को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पटेल कमीशन एवं राजस्व पुस्तक परिपत्र से जुड़े पुराने प्रकरणों की अवतरित राशि का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।

इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजिम विशाल कुमार महाराणा, तहसीलदार राजिम मयंक कुमार अग्रवाल, तहसीलदार फिंगेश्वर सुश्री अंजली खलखो एवं नायब तहसीलदार श्री तारेन्द्र ठाकुर उपस्थित रहे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.16.05