Advertisement

CG CRIME: खेत में मिला दंपत्ति का शव, इलाके में सनसनी – 12 साल पहले की थी लव मैरिज

बिलासपुर ।  रतनपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खेत में दंपत्ति का शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पति का शव पेड़ से फंदे पर झूलता मिला, जबकि पत्नी की लाश खेत की मेढ़ पर पड़ी मिली।

जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान अमित कुमार इंदुआ और उनकी पत्नी अंजू इंदुआ के रूप में हुई है। दोनों ने करीब 12 साल पहले प्रेम विवाह किया था और इनके दो बच्चे हैं – 10 साल की बेटी और 7 साल का बेटा। घटना के बाद मासूम बच्चे बार-बार माता-पिता के बारे में सवाल कर रहे हैं, जिससे माहौल और भी भावुक हो गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

परिजनों ने बताया कि बीती रात अमित अपनी पत्नी और बच्चों के साथ महामाया मंदिर दर्शन करने गए थे। देर रात घर लौटने के बाद सभी ने भोजन किया और सो गए। लेकिन आधी रात को कब अमित और अंजू घर से निकले, इसकी जानकारी किसी को नहीं है। सुबह गांववालों ने खेत में दोनों की लाश देखी और परिवार को खबर दी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57