Advertisement

दशहरा उत्सव दुर्ग: मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा – श्रीराम के आदर्शों से बन सकता है सशक्त और सभ्य समाज

भगवान श्रीराम के आदर्शों को आत्मसात कर सशक्त एवं सभ्य समाज का करें निर्माण – मंत्री श्री यादव

दुर्ग, 04 अक्टूबर 2025।प्रदेश के स्कूल शिक्षा, ग्रामोद्योग, विधि एवं विधायी मंत्री गजेन्द्र यादव विजयादशमी पर्व के अवसर पर नगर के बैगापारा मिनी स्टेडियम एवं ऋषभ ग्रीन सिटी में आयोजित दशहरा उत्सव एवं रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने भगवान श्रीराम की आरती एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

मंत्री यादव ने विजयादशमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है, जो हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार करता है। यह पर्व हमें सत्य, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का संकल्प दिलाता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज में समरसता, भाईचारा और मानवीय मूल्यों को सशक्त बनाना आवश्यक है। यही मार्ग हमें एक सशक्त और सभ्य समाज की ओर ले जाएगा।

मंत्री यादव ने आगे कहा –

“रामराज्य की परिकल्पना केवल शासन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के जीवन में नैतिकता, न्याय और समानता को स्थापित करने का संदेश देती है। आज के बदलते परिवेश में श्रीराम के आदर्श और दशहरा पर्व की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है।”

उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि समाज में व्याप्त बुराइयों को त्यागकर सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना को बढ़ावा दें। मंत्री ने कहा कि दशहरा का संदेश यही है कि चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो, अंततः विजय सत्य और धर्म की ही होती है।

कार्यक्रम में महापौर श्रीमती अलका बाघमार, स्थानीय जनप्रतिनिधि, नगर के गणमान्य नागरिक, आयोजन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47