Advertisement

रायगढ़ में पत्नी बनी हैवान! बहन के विवाद में बीच-बचाव करने पर पति का काट डाला गुप्तांग, अस्पताल में भर्ती

रायगढ़ में पत्नी बनी हैवान! बहन के विवाद में बीच-बचाव करने पर पति का काट डाला गुप्तांग, अस्पताल में भर्ती

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में पत्नी ने अपनी ही पति पर हैवानियत दिखाई। बहन से झगड़े के बीच बीच-बचाव करने पहुंचे पति का गुप्तांग काट दिया। घायल का इलाज जारी, पुलिस ने पत्नी पर मामला दर्ज किया।

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ ज़िले से एक हैरतअंगेज और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने ही पति के गुप्तांग काट दिए। मामला लैलूंगा विधानसभा के ग्राम बनेकेला का है। बताया जा रहा है कि पति अपनी पत्नी और उसकी बहन के बीच हो रहे विवाद को सुलझाने की कोशिश कर रहा था, लेकिन गुस्साई पत्नी ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं।

जानकारी के मुताबिक, 33 वर्षीय राजमिस्त्री अनिल राठिया शुक्रवार 3 अक्टूबर की दोपहर घर पहुंचा तो देखा कि उसकी पत्नी (उम्र लगभग 30 वर्ष) अपनी बहन से किसी बात पर झगड़ रही थी। जब अनिल ने झगड़े को शांत कराने का प्रयास किया, तो पत्नी ने गुस्से में आकर पहले पति को पीटना शुरू कर दिया और फिर अचानक घर में रखे धारदार वस्तु से उसके गुप्तांग पर वार कर दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

हमले के बाद अनिल दर्द से तड़पते हुए ज़मीन पर गिर पड़ा। परिजनों और पड़ोसियों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के समय घर में अन्य सदस्य भी मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की थी।


पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद लैलूंगा पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित के बयान के आधार पर पत्नी के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमले की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
डीएसपी सुशांतो बनर्जी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि दंपत्ति के बीच पहले से ही विवाद चलता आ रहा था और शुक्रवार को यह झगड़ा हिंसक रूप ले लिया।

गांव के लोगों के मुताबिक, इस दंपत्ति के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे, लेकिन इस तरह के वीभत्स हमले की किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। फिलहाल पुलिस आरोपी पत्नी से पूछताछ कर रही है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47