Advertisement

हसदेव नदी में बहे पांच दोस्त: जांजगीर में एक युवक का शव मिला, दो को बचाया गया, दो अब भी लापता

हसदेव नदी में बहे पांच दोस्त: जांजगीर में एक युवक का शव मिला, दो को बचाया गया, दो अब भी लापता

जांजगीर-चांपा जिले के देवरी पिकनिक स्पॉट पर पांच दोस्त हसदेव नदी में नहाते समय बह गए। दो को बचाया गया, एक का शव मिला, दो की तलाश जारी। प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की है।

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी में नहाने गए पांच दोस्तों पर रविवार को हादसे का साया छा गया। देवरी पिकनिक स्पॉट पर शनिवार शाम को नदी में नहाते समय पांचों युवक-युवतियां तेज बहाव में बह गए थे। इनमें से दो को ग्रामीणों ने बहादुरी दिखाते हुए बचा लिया, जबकि तीन लापता हो गए थे। रविवार को लापता युवक अंकुर कुशवाहा का शव घटना स्थल से करीब 15 किलोमीटर दूर कुदरी बैराज से पहले बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 4 अक्टूबर (शनिवार) की शाम को तीन युवक और दो युवतियां देवरी गांव के पास हसदेव नदी किनारे पिकनिक मनाने पहुंचे थे। करीब शाम 6 बजे सभी नदी में नहाने लगे। नदी की तेज धार और गहराई का अंदाजा न लग पाने के कारण सभी बहने लगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

आसपास मौजूद ग्रामीणों ने आवाज़ सुनकर पानी में छलांग लगाई और मोनिका सिन्हा व लक्ष्मी शंकर को बचाने में सफलता हासिल की। लेकिन अंकुर कुशवाहा, स्वर्णरेखा और आशीष भोई नदी की तेज धारा में बह गए।


एक दिन बाद मिला अंकुर का शव

अंधेरा बढ़ने के कारण शनिवार शाम को रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया था। रविवार सुबह से नगर सैनिकों और स्थानीय प्रशासन ने ड्रोन और बोट की मदद से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इस दौरान नदी किनारे कुदरी बैराज से पहले अंकुर कुशवाहा का शव बरामद हुआ।

हालांकि स्वर्णरेखा और आशीष भोई अब भी लापता हैं। उनकी खोज में रविवार देर रात तक गोताखोरों और बचाव दल की टीम लगी रही।


प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन और पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि नदी किनारे नहाने या पिकनिक के दौरान सावधानी बरतें। बरसात के बाद हसदेव नदी में तेज बहाव रहता है, जिसे हल्के में लेना खतरनाक साबित हो सकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47