Advertisement

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जांजगीर-चांपा में 4 अटल परिसरों का लोकार्पण, 9.50 करोड़ की सौगात दी

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जांजगीर-चांपा जिले में 4 अटल परिसरों का लोकार्पण किया

कहा – अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता, उनके सम्मान में सभी नगरीय निकायों में बन रहे अटल परिसर

9.50 करोड़ की सौगात, 316.29 लाख के कार्यों का लोकार्पण और 249 लाख की लागत से एसटीपी का भूमिपूजन

जांजगीर-चांपा, 07 अक्टूबर 2025।
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने आज जिले के चार नगरीय निकायों में कुल 316.29 लाख रुपये की लागत से निर्मित अटल परिसरों का लोकार्पण किया। साथ ही नवागढ़ में 249 लाख रुपये की लागत से एसटीपी निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने नगरीय विकास कार्यों के लिए जिले को 9.50 करोड़ रुपये की सौगात दी।

अटल जी की स्मृति में हर निकाय में अटल परिसर

श्री साव ने कहा कि भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता हैं। उनके सम्मान में राज्य के सभी नगरीय निकायों में अटल परिसरों का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये परिसर सिर्फ स्मारक नहीं बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा केंद्र हैं, जो अटल जी की राष्ट्रसेवा, विकास दृष्टि और आदर्श मूल्यों को जीवंत रखेंगे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मोदी की गारंटी पर तेजी से काम कर रही साय सरकार

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की हर गारंटी को पूरा करने के लिए तेजी से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा – “हमारी सरकार हर वादा निभा रही है, जनता से किए वादे धरातल पर उतर रहे हैं।”

जनप्रतिनिधियों ने अटल जी के योगदान को किया याद

कार्यक्रम में विधायक ब्यास कश्यप, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, पूर्व संसदीय सचिव अंबेश जांगड़े, पूर्व सांसद कमला देवी पाटले, पूर्व विधायक चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता आनंद मिरी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष नंदिनी राजवाड़े सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।
वक्ताओं ने कहा कि अटल जी ने छत्तीसगढ़ राज्य गठन का सपना साकार कर एक नया इतिहास रचा, जिससे राज्य आज विकास के पथ पर अग्रसर है।

चारों निकायों को 9.50 करोड़ की सौगात

  • पामगढ़: नगर पंचायत भवन निर्माण और अन्य कार्यों के लिए ₹2 करोड़

  • रहौद: विकास कार्यों के लिए ₹2 करोड़

  • खरौद: विकास कार्यों के लिए ₹3 करोड़

  • नवागढ़: विकास कार्यों के लिए ₹2.50 करोड़

इससे स्थानीय बुनियादी सुविधाओं और नगरीय सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47