गजकेसरी राजयोग 2025: आज बना गुरु-चंद्रमा का शुभ योग, इन 3 राशियों पर बरसेगी धन वर्षा

गजकेसरी राजयोग 2025: दिवाली से पहले बना शुभ संयोग, इन 3 राशियों की खुलेंगी किस्मत

रायपुर। दिवाली से पहले 12 अक्टूबर 2025 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज गुरु बृहस्पति और चंद्रमा की युति से गजकेसरी राजयोग बन रहा है, जो अत्यंत शक्तिशाली और शुभ फल देने वाला योग माना जाता है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, जब गुरु (बृहस्पति) और चंद्रमा का संगम होता है, तब यह विशेष योग बनता है। यह योग व्यक्ति को धन, बल, बुद्धि, साहस, मान-सम्मान और सफलता प्रदान करता है।
आज सुबह 2 बजकर 24 मिनट पर चंद्रमा मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं, जहां पहले से ही गुरु बृहस्पति विराजमान हैं। इस संगम से बना गजकेसरी योग आने वाले दिनों में कई राशियों के लिए सौभाग्य का संकेत दे रहा है।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ:

 

♊ मिथुन राशि:
इस राशि में गुरु और चंद्रमा की युति लग्न भाव में बन रही है। मिथुन जातकों को आर्थिक लाभ होगा, आत्मविश्वास बढ़ेगा और नए अवसर मिलेंगे। रुके हुए कार्य पूरे होंगे और करियर में तरक्की के योग बनेंगे।

♐ धनु राशि:
इस राशि में यह युति सप्तम भाव में बन रही है। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय अत्यंत शुभ रहेगा। नई साझेदारी लाभदायक साबित होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा और पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।

♎ तुला राशि:
तुला जातकों के लिए गजकेसरी योग भाग्य भाव में बन रहा है। किस्मत का पूरा साथ मिलेगा, मान-सम्मान बढ़ेगा और करियर में नई ऊंचाइयां हासिल होंगी। लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से राहत मिलेगी।