Advertisement

रामानुजगंज: पार्षद विकास गुप्ता की पहल से कन्या स्कूल में भौतिकी शिक्षक नियुक्त, छात्राओं को मिली राहत

रामानुजगंज: पार्षद विकास गुप्ता की पहल से कन्या स्कूल में भौतिकी शिक्षक की नियुक्ति, छात्राओं को मिली राहत

रामानुजगंज, बलरामपुर। नगर पालिका परिषद के वार्ड क्रमांक 6 के पार्षद और शासकीय लरंगसाय महाविद्यालय के जनभागीदारी अध्यक्ष विकास गुप्ता की संवेदनशील पहल से अब शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में छात्राओं को भौतिकी (Physics) विषय की पढ़ाई में मदद मिलने की उम्मीद जगी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

पार्षद विकास गुप्ता ने बताया कि 8 अगस्त 2025 को उन्होंने कलेक्टर बलरामपुर-रामानुजगंज को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि विद्यालय में लगातार तीन वर्षों से भौतिकी शिक्षक की अनुपलब्धता के कारण छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। यह समस्या उन्हें तब ज्ञात हुई जब वे अपने वार्ड में आयोजित एक शैक्षिक कार्यक्रम में शामिल हुए और छात्राओं ने व्यक्तिगत रूप से इस कठिनाई को साझा किया।

गौरतलब है कि पार्षद विकास गुप्ता की पहल पर अब विद्यालय में भौतिकी शिक्षक की तत्काल नियुक्ति सुनिश्चित कर दी गई है। इससे छात्राओं की पढ़ाई में सुधार आने और उन्हें फिजिक्स विषय में बेहतर मार्गदर्शन मिलने की संभावना बढ़ गई है


file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47