भिलाई में डीजल लूट: बदमाशों ने ट्रक चालक को पिस्टल दिखाकर 320 लीटर डीजल लूटा, स्विफ्ट डिज़ायर में फरार

भिलाई में डीजल लूट: ट्रक चालक को पिस्टल दिखाकर 320 लीटर डीजल लूटा, बदमाश स्विफ्ट डिज़ायर में फरार

दुर्ग (छत्तीसगढ़): जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र से एक अनोखी लूट की वारदात सामने आई है, जहां लुटेरों ने सोना-चांदी या नकदी नहीं बल्कि डीजल लूट लिया। यह घटना बीती रात उमदा रोड स्थित ठाकुर पेट्रोल पंप के पास हुई।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक नारायण अपना ट्रक पेट्रोल पंप के पास खड़ा कर केबिन में सो रहा था। रात में उसे कुछ आवाजें सुनाई दीं। जब वह नीचे उतरा तो देखा कि तीन युवक ट्रक की डीजल टंकी का लॉक तोड़ रहे थे। उसने रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर धमका दिया

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

डर के मारे चालक पीछे हट गया, जिसके बाद बदमाशों ने करीब 320 लीटर डीजल निकाल लिया और फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आरोपी सफेद स्विफ्ट डिज़ायर कार में आए थे और वारदात के बाद तेज़ी से भाग निकले।

घटना की जानकारी मिलते ही ट्रक मालिक सुमित सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान जल्द कर ली जाएगी। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ महीनों से हाईवे और औद्योगिक क्षेत्रों में डीजल चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, लेकिन हथियार दिखाकर लूट का यह पहला मामला है।

पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे रात के समय सुनसान इलाकों में ट्रक खड़ा करने से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें।