Advertisement

बिलासपुर में नाबालिग से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर किया शोषण, पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी को पकड़ा

बिलासपुर में नाबालिग से दुष्कर्म: शादी का झांसा देकर किया शोषण, पुलिस ने 12 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार किया

बिलासपुर (छत्तीसगढ़): बिलासपुर जिले में नाबालिग से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने बताया कि बहतराई निवासी पंकज देवांगन मोहल्ले में आते-जाते जान पहचान बनाकर लड़की से बातचीत करने लगा। उसने बातचीत के लिए मोबाइल फोन भी दिया था। इसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया और जबरन शारीरिक संबंध बनाए

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बताया गया कि 5 नवंबर की रात करीब 8 बजे, आरोपी लड़की के घर पहुंचा और जबरन बातचीत करने का प्रयास करने लगा। मना करने पर उसने अश्लील गाली-गलौज की और वहां से भाग गया।

पीड़िता के परिवार ने 6 नवंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन/सरकंडा निमितेश सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा प्रदीप आर्या के नेतृत्व में टीम गठित कर कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम ने आरोपी पंकज देवांगन को 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47