Advertisement

रांची-मेदिनीनगर बस में यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट, बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती

रांची से मेदिनीनगर आ रही बस में यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट, बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती

गढ़वा।
रांची से मेदिनीनगर आ रही एक बस में लूट की वारदात हुई है। बस में सवार एक यात्री को नशीला पदार्थ खिलाकर लूट लिया गया। गढ़वा जिले के रमना थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी अवध यादव को शनिवार तड़के बेहोशी की हालत में एमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जानकारी के अनुसार अवध यादव पेशे से ड्राइवर हैं। वे विशाखापट्टनम से रांची लौटने के बाद अपने घर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 8 बजे रांची आईटीआई स्टैंड से मेदिनीनगर जाने वाली बस में सवार हुए थे। रास्ते में उनके बगल में बैठे एक अनजान यात्री ने उन्हें सेब और मिठाई खाने के लिए दी, जिसे खाने के बाद वे बेहोश हो गए।

पुलिस ने शनिवार दोपहर पीड़ित के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका है कि आरोपी ने उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर नकदी और कीमती सामान लूट लिया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47