Advertisement

Bihar Election Phase 2 Voting: कई जिलों में EVM खराब, जहानाबाद में हिजाब विवाद से गरमाया माहौल

Bihar Election Phase 2: कई जिलों में EVM खराब, जहानाबाद में हिजाब को लेकर विवाद — वोटिंग जारी

राजनीतिक डेस्क | प्रदेश खबर ! बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और आखिरी चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में 12 मंत्रियों समेत कुल 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 3.70 करोड़ मतदाता करेंगे। राज्यभर में 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 4,109 बूथों को संवेदनशील घोषित किया गया है। संवेदनशील बूथों पर शाम 4 से 5 बजे तक, जबकि अन्य पर शाम 6 बजे तक वोटिंग होगी।

वहीं कई जिलों से EVM खराब होने की शिकायतें सामने आई हैं।

  • किशनगंज समेत 5 जिलों में 6 बूथों पर मशीन खराब होने से मतदान देरी से शुरू हुआ।

  • बांका के कटोरिया विधानसभा के बूथ 76 पर अब तक वोटिंग शुरू नहीं हो पाई है।

  • किशनगंज के बूथ 299 पर EVM खराब होने से मतदान 45 मिनट देरी से शुरू हुआ।

  • औरंगाबाद के ओबरा और दाउदनगर में EVM गड़बड़ी के कारण वोटिंग 40 मिनट बाद शुरू हुई।

    Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
    WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
    sjjj
  • जमुई के चकाई विधानसभा के बूथ 301 पर VVPAT मशीन में तकनीकी खराबी के चलते मतदान 40 मिनट देरी से शुरू हुआ।

इसके अलावा, रक्सौल में नेपाल बॉर्डर पर सख्त चेकिंग की जा रही है।

हिजाब विवाद से फिर गरमाया माहौल

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में भी पहले चरण जैसी स्थिति देखने को मिली। जहानाबाद में एक मुस्लिम महिला ने मतदान केंद्र पर चेकिंग के दौरान सार्वजनिक रूप से हिजाब हटाने से इनकार कर दिया। इस घटना को लेकर मतदान केंद्र पर कुछ देर हलचल मच गई, हालांकि प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रित कर लिया।
स्रोत: IANS रिपोर्ट

  • चरण: दूसरा और अंतिम चरण

  • जिले: 20

  • सीटें: 122

  • उम्मीदवार: 1302

  • मतदाता: 3.70 करोड़

  • रिजल्ट की तारीख: 14 नवंबर 2025 (बिहार चुनाव परिणाम के साथ)

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47