Advertisement

अंबिकापुर में शीतलहर: शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू

शहर के प्रमुख स्थानों पर अलाव की व्यवस्था, ठंड से मिलेगी राहत

अंबिकापुर, 29 नवंबर 2025। जिले में बढ़ती शीतलहर और कड़ाके की ठंड से आमजन को राहत देने के लिए कलेक्टर विलास भोसकर के निर्देश पर नगर प्रशासन ने शहर के प्रमुख भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर अलाव की व्यवस्था शुरू कर दी है। गांधी चौक, बस स्टैंड, जिला अस्पताल परिसर और लरंग साय चौक पर अलाव जलाकर नागरिकों को ठंड से बचाने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नगर निगम कमिश्नर डी.एन. कश्यप ने बताया कि लगातार गिरते तापमान को देखते हुए यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू की गई है। सुबह और देर शाम शहरवासी बड़ी संख्या में इन स्थानों पर पहुंचकर अलाव का लाभ उठा रहे हैं।
प्रशासन ने अधिकारियों को अलाव की नियमित निगरानी और आवश्यकतानुसार लकड़ी की आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

नागरिकों से प्रशासन की अपील

  • अलाव का उपयोग करते समय सुरक्षित दूरी बनाए रखें।
  • आवश्यकता पड़ने पर अन्य भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में भी अलाव की व्यवस्था की जाएगी।
  • किसी भी समस्या या कमी की सूचना तुरंत नगर प्रशासन को दें।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47