छत्तीसगढ़ राज्य रायपुर रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 जुलाई को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल के जयंती समारोह में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे Ashish Sinha Jul 18, 2021 0 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 जुलाई को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल के जयंती समारोह में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे रायपुर, 18 जुलाई 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 जुलाई को दोपहर 12 बजे अपने निवास कार्यालय से गांधीवादी चिंतक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती समारोह में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे।कार्यक्रम का आयोजन संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग द्वारा महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय रायपुर के सभागार में किया गया है। जयंती समारोह के अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा डॉ. खूबचंद बघेल के परिवारजनों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर संस्कृति मंत्री श्री अमरजीत भगत महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर में डॉ. बघेल पर केन्द्रित प्रदर्शनी का लोकार्पण करेंगे।कार्यक्रम के द्वितीय सत्र में डॉ. खूबचंद बघेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व के संबंध में संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. के. एल. वर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. परदेशीराम वर्मा, श्री जागेश्वर प्रसाद, डॉ. सत्यभामा आडिल, श्री छत्रपाल सिरमौर, श्री राजेन्द्र कुमार वर्मा, श्री अमित बघेल एवं श्री विष्णु बघेल संस्मरण प्रस्तुत करेंगें। इसके बाद डॉ. खूबचंद बघेल पर आधारित गाथा तथा उनके द्वारा लिखित नाटक ‘करम छड़हा’ का श्री महेश वर्मा एवं साथियों द्वारा मंचन किया जाएगा। समारोह में संसदीय सचिव श्री कुंवरसिंह निषाद भी मौजूद रहेंगे। रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 जुलाई को छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के प्रथम स्वप्नदृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल के जयंती समारोह में वर्चुअल माध्यम से शामिल होंगे
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य छत्तीसगढ़ के लोक शिक्षण संचालनालय ने शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पेंड्रा की व्याख्याता सविता चंद्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया Praveen Kumar Dubey Oct 15, 2026
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य बलरामपुर में शिक्षक को धमकाकर 10 हजार रुपए मांगने और सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के मामले में यूट्यूबर दीपक यादव समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया Praveen Kumar Dubey Oct 15, 2026
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस एके प्रसाद ने प्रदेश में 12,489 शिक्षकों की भर्ती के आरक्षण रोस्टर पर अहम फैसला सुनाया Praveen Kumar Dubey Oct 15, 2026
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य मटियारी-बेलतरा बाईपास स्थित निजी वाहन फिटनेस सेंटर में व्यावसायिक वाहनों की जांच की प्रक्रिया पर सवाल उठ रहे Praveen Kumar Dubey Oct 15, 2026
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य दुर्ग में पुलिसकर्मी के बेटे चेतन साहू की हत्या के मामले में करीब 10 महीने बाद अदालत ने फैसला सुनाया Praveen Kumar Dubey Oct 15, 2026
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के कई गांवों में भेड़-बकरियों की चोरी हो रही Praveen Kumar Dubey Oct 15, 2026
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य 3200 करोड़ के शराब घोटाले में ACB-EOW ने 20 लोगों और 22 फर्मों-कंपनियों के खिलाफ 10वां चालान पेश किया Praveen Kumar Dubey Oct 15, 2026
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं Praveen Kumar Dubey Oct 15, 2026
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच कल (16 अक्टूबर) से टी-20 सीरीज शुरू होगी Praveen Kumar Dubey Oct 15, 2026
छत्तीसगढ़ ब्रेकिंग न्यूज़ राज्य छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में रायपुर-पलारी मार्ग पर हुए सड़क हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई Praveen Kumar Dubey Oct 15, 2026
ताजा ख़बरें सलमान खान ने बुधवार देर रात अपने पिता सलीम खान के साथ तस्वीरें शेयर कीं Praveen Kumar Dubey Oct 15, 2026
ताजा ख़बरें शो ‘कॉफी विद करण’ में सलमान खान ने कहा कि भविष्य में उनके बच्चे जरूर होंगे Praveen Kumar Dubey Oct 15, 2026
ताजा ख़बरें दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार पर भड़क गए Praveen Kumar Dubey Oct 15, 2026
ताजा ख़बरें वेस्टइंडीज ने चौथे टी-20 मैच में भारत को 24 रन से हरा दिया Praveen Kumar Dubey Oct 15, 2026