Advertisement

अम्बिकापुर : जिला पंचायत सीईओ ने की मनरेगा की कार्यों की समीक्षा

अम्बिकापुर : जिला पंचायत सीईओ ने की मनरेगा की कार्यों की समीक्षा

सभी कार्यां में संकेतक अनुसार प्रगति लाने के निर्देश

अम्बिकापुर 18 जुलाई 2021जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह ने विगत दिनों जनपद पंचायत उदयपुर और लखनपुर में विकासखण्डीय स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर मनरेगा, स्वच्छ भारत मिशन एवं गोधन न्याय योजना के कार्यां की समीक्षा की।
उन्होंने मनरेगा के तहत संचालित विभिन्न कार्यां में सभी महत्वपूर्ण संकेतक अनुसार कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंन कहा कि महिला एवं पुरूष मानव दिवस 100 दिवस का रोजगार निरस्त अंतरण जैसे संकेतकों में प्रगति लाएं। उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन के तहत किए जा रहे कार्यों को समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सीईओ ने बैठक पश्चात् आदर्श गौठान सानिबर्रा का निरीक्षण किया। उन्होंने गौठान में निमार्णाधीन कुक्कुट शेड की प्रगति तेजी लाने तथा सुपर कम्पोष्ट खाद की छनाई में प्रगति लाते हुए दो दिवस के भीतर समिति में भण्डारण करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय सिंह, श्री पारस पैंकरा, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, उप अभियंता, कार्यक्रम अधिकारी, रोजगार सहायक एवं तकनिकी सहायक उपस्थित थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47