Advertisement

छत्तीसगढ़ में 2026 होगा “महतारी गौरव वर्ष”, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ऐलान

छत्तीसगढ़ में 2026 होगा “महतारी गौरव वर्ष”, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का नववर्ष संदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नूतन कैलेंडर वर्ष 2026 के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश की शुरुआत “जय जोहार” के साथ करते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2026 को “महतारी गौरव वर्ष” के रूप में मनाया जाएगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह संपूर्ण वर्ष मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को समर्पित रहेगा। महतारी गौरव वर्ष के माध्यम से महिलाओं की भूमिका, योगदान और नेतृत्व को नई पहचान मिलेगी तथा छत्तीसगढ़ की प्रगति और विकास यात्रा में उनकी सक्रिय भागीदारी और अधिक मजबूत होगी।

सीएम साय ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर वर्ष 2026 को नारी सशक्तिकरण, सामाजिक समरसता और समावेशी विकास का सशक्त प्रतीक बनाएं। उन्होंने कहा कि यही सरकार और समाज का साझा संकल्प है।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47