Advertisement

फरीदपुर विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक, कहा– पार्टी को हुई अपूरणीय क्षति

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी संदेश में उनके निधन को पार्टी और जनसेवा के क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

पीएम मोदी ने कहा कि डॉ. श्याम बिहारी लाल जनहित में समर्पित भारतीय जनता पार्टी के एक कर्मठ नेता थे। उनके निधन से न केवल पार्टी को बल्कि समाज को भी गहरा नुकसान पहुंचा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रधानमंत्री ने शोक की इस घड़ी में दिवंगत विधायक के परिजनों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की।

डॉ. श्याम बिहारी लाल अपने क्षेत्र में सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है।


 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47