Advertisement

सावित्रीबाई फुले जयंती पर अमित शाह ने किया नमन, नारी शिक्षा की अग्रदूत बताकर किया स्मरण

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नारी शिक्षा और सामाजिक सुधारों की अग्रदूत सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया है। उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले जी ने महिलाओं को शिक्षा के मूल अधिकार से जोड़कर नारी सशक्तीकरण को नई दिशा दी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अमित शाह ने अपने संदेश में कहा कि सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए देश के पहले बालिका विद्यालय की स्थापना की और समाज सुधार की अलख जगाई। उनका जीवन संघर्ष, साहस और समर्पण का प्रतीक रहा है।

उन्होंने कहा कि सावित्रीबाई फुले का प्रेरणादायी जीवन राष्ट्र निर्माण में सदैव मार्गदर्शक बना रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को सामाजिक समानता व शिक्षा के महत्व का संदेश देता रहेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47