Advertisement

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, सीएम विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से की मुलाकात

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय श्रम, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया से सौजन्य भेंट की। इस दौरान प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स–2026 के आयोजन को लेकर सार्थक और विस्तृत चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इन प्रतिष्ठित खेलों की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिलना पूरे प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने जानकारी दी कि 14 फरवरी 2026 को रायपुर में भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके बाद सरगुजा, रायपुर और बिलासपुर में कुल 7 खेलों की स्पर्धाएं आयोजित होंगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की जनजातीय युवा शक्ति को राष्ट्रीय मंच प्रदान करेगा और उनके खेल कौशल को देशभर में पहचान दिलाने का कार्य करेगा।

सीएम साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि खेलों की यह नई पहल छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय खेल मानचित्र पर एक सशक्त पहचान दिलाएगी और राज्य में खेल संस्कृति को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57