Advertisement

बस्तर पंडुम 2026 का लोगो और थीम गीत लॉन्च, सीएम विष्णुदेव साय बोले– बस्तर सृजन, शांति और सांस्कृतिक गौरव से पहचाना जाएगा

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माँ दंतेश्वरी के पवित्र मंदिर प्रांगण से “बस्तर पंडुम 2026” के लोगो और थीम गीत का भव्य विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर अब सृजन, शांति और सांस्कृतिक गौरव की पहचान के रूप में देश-दुनिया में स्थापित होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बस्तर पंडुम केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि बस्तर की सांस्कृतिक चेतना का उत्सव है, जहां जनजातीय परंपराएं, लोककला, नृत्य-गीत, शिल्प और आस्था एक साथ जीवंत होती हैं। यह आयोजन बस्तर की आत्मा और उसकी विरासत को दर्शाता है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सीएम साय ने कहा कि राज्य सरकार का संकल्प है कि बस्तर की इस समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हुए नई पीढ़ी तक पहुंचाया जाए और इसे राष्ट्रीय व वैश्विक पहचान दिलाई जाए।

मुख्यमंत्री ने देश-विदेश के संस्कृति प्रेमियों, कलाकारों और नागरिकों से बस्तर पंडुम 2026 में शामिल होने का आह्वान करते हुए कहा कि यह महाउत्सव बस्तर की जीवंत परंपराओं को नजदीक से अनुभव करने का अनूठा अवसर प्रदान करेगा।

उन्होंने अंत में कहा— “आइए, हम सब मिलकर बस्तर पंडुम को सफल बनाएं।”

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47