Advertisement

तमनार में महिला आरक्षक पर मारपीट: कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने की निंदा और जांच की मांग

तमनार में महिला आरक्षक के साथ क्रूरतापूर्वक मारपीट, कांग्रेस ने किया निंदा

रायपुर | 03 जनवरी 2026| छत्तीसगढ़ के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने तमनार में महिला आरक्षक के साथ हुई क्रूरतापूर्वक मारपीट और अभद्रता की घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह घटना मानवता को शर्मसार करने वाली है। वीडियो में महिला आरक्षक हाथ जोड़कर मदद की गुहार लगाती नजर आ रही हैं, उनके कपड़े फटे हुए हैं और वह बड़ी मुश्किल से अपने अंगों को छुपा रही हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि यह नजीर बने और भविष्य में किसी महिला के साथ ऐसा कृत्य करने की हिम्मत कोई न करे।

सरकार और प्रशासन पर सवाल

दीपक बैज ने तमनार घटना को छत्तीसगढ़ में बढ़ते आक्रोश का संकेत बताते हुए कहा कि जनता में सरकार और पुलिस के प्रति इतना अविश्वास और विद्रोह पिछले दो साल में पहले कभी नहीं देखा गया। उन्होंने पहले की कुछ घटनाओं का जिक्र किया:

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
  • कवर्धा में एक व्यक्ति को घर में जिंदा जला दिया गया।
  • बलौदाबाजार में एसपी और कलेक्टर कार्यालय को आग के हवाले कर दिया गया, अधिकारियों को पिछली दरवाजे से भागना पड़ा।
  • बलरामपुर में जनता ने एसडीएम को दौड़ाकर जान बचाने को मजबूर किया।

उन्होंने कहा कि यह सरकार के लिए आत्ममंथन का विषय है कि लोकतंत्र में जनता में इतना आक्रोश क्यों पैदा हो रहा है।

तमनार आंदोलन और जांच की मांग

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि तमनार में आंदोलन 5 दिसंबर से चल रहा था। उन्होंने सवाल उठाया कि 27 दिसंबर को अचानक ऐसी अप्रिय स्थिति क्यों उत्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन, कलेक्टर और एसपी की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

दीपक बैज ने कहा कि महिला आरक्षक के साथ हुई घटना की न्यायिक जांच होनी चाहिए। आंदोलनकारी भी घटना में अपनी संलिप्तता से इंकार कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह देखा जाना चाहिए कि क्या किसी ने आंदोलन को बदनाम करने की साजिश तो नहीं की।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47