Advertisement

इंदौर दूषित पानी कांड: 16 मौतों पर कांग्रेस का BJP सरकार पर बड़ा हमला, कहा– ‘महापाप’

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से 16 निर्दोष लोगों की मौत के मामले ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है। इस गंभीर घटना को लेकर कांग्रेस ने BJP सरकार पर सीधा हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि यह त्रासदी सरकार की घोर लापरवाही का नतीजा है।

कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल से जारी बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव और BJP नेताओं ने समय रहते जनता की समस्या पर ध्यान नहीं दिया, जिसके कारण यह भयावह हादसा हुआ। कांग्रेस ने इस घटना को केवल प्रशासनिक विफलता नहीं, बल्कि जनता के साथ किया गया महापाप बताया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जांच समिति को रोकने का आरोप

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि जब इस गंभीर मामले की सच्चाई सामने लाने और पीड़ित परिवारों का दर्द समझने के लिए कांग्रेस की जांच समिति घटनास्थल पर पहुंची, तो BJP समर्थित गुंडों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पार्टी ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों और जवाबदेही से भागने की कोशिश करार दिया।

कांग्रेस का सख्त संदेश

कांग्रेस ने साफ शब्दों में कहा है—

“हम कांग्रेस के सिपाही हैं। न डरने वाले हैं, न ही रुकने वाले। हम जनहित की लड़ाई लड़ते रहेंगे।”

पार्टी ने यह भी कहा कि इंदौर में जो हुआ है, उसके लिए जनता BJP सरकार को कभी माफ नहीं करेगी और आने वाले समय में इसका राजनीतिक जवाब जरूर देगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47