Advertisement

अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को जन्मदिन की दी बधाई, कहा– ‘जनता के साथ खड़ी हैं ममता’

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अखिलेश यादव ने अपने संदेश में कहा कि “उनका नाम ममता है, जिनके साथ जनता है।”

अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को बंगाली अस्मिता, अधिकार और सम्मान की प्रतीक बताते हुए कहा कि वे जनता की भलाई और पश्चिम बंगाल की सौहार्दपूर्ण, चौतरफ़ा तरक्की के लिए निरंतर संघर्ष कर रही हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

अखिलेश यादव ने कहा कि ममता बनर्जी नफ़रती और साम्प्रदायिक एजेंडा फैलाने वाली ताक़तों के ख़िलाफ़ अभेद्य ढाल बनकर खड़ी हैं। उन्होंने उनके नेतृत्व को पश्चिम बंगाल के लिए मजबूत और निर्णायक बताया।

अपने संदेश में अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी के स्वस्थ, सार्थक और सक्रिय जीवन की कामना करते हुए उन्हें अनंत शुभकामनाएं दीं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47