Advertisement

पंचायती राज मंत्रालय में आलोक प्रेम नगर बने अतिरिक्त सचिव, वरिष्ठ अधिकारियों ने दी बधाई

नई दिल्ली। भारतीय वन सेवा (IFoS) के वरिष्ठ अधिकारी श्री आलोक प्रेम नगर, जो वर्तमान में पंचायती राज मंत्रालय (MoPR) में संयुक्त सचिव के रूप में सेवाएं दे रहे थे, उन्हें भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव के पद पर पदोन्नत किया गया है। उन्होंने पंचायती राज मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने श्री आलोक प्रेम नगर के अतिरिक्त सचिव का कार्यभार संभालने पर उनका हार्दिक स्वागत किया और बधाई दी। उनके प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए यह पदोन्नति पंचायती राज मंत्रालय के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

पंचायती राज मंत्रालय ग्रामीण भारत में स्थानीय स्वशासन को सशक्त करने, पंचायतों की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने की दिशा में कार्य कर रहा है। ऐसे में आलोक प्रेम नगर की नियुक्ति से मंत्रालय के कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57