Advertisement

PM Surya Ghar Yojana: बलरामपुर के करम साय को बिजली बिल से राहत, सोलर से हो रही अतिरिक्त कमाई

प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से करम साय को बिजली बिल से मिली मुक्ति

सौर ऊर्जा से घर पर ही हो रहा बिजली उत्पादन, अतिरिक्त बिजली बेचकर हो रही आय

बलरामपुर, 07 जनवरी 2026।प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। इसी योजना का लाभ उठाकर बलरामपुर जिले के नगर पंचायत राजपुर निवासी श्री करम साय ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का रूफटॉप सोलर पैनल स्थापित कर अपने घर को पूरी तरह सौर ऊर्जा से संचालित कर दिया है।

श्री करम साय ने बताया कि सोलर पैनल लगने के बाद वे अब बिजली बिल की चिंता से पूरी तरह मुक्त हो गए हैं। पहले जहां हर माह हजारों रुपये का बिजली बिल चुकाना पड़ता था, वहीं अब प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत यह समस्या समाप्त हो गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने बताया कि सौर ऊर्जा के माध्यम से घर पर ही बिजली का उत्पादन हो रहा है और खपत से अधिक उत्पादित बिजली को राज्य विद्युत ग्रिड में भेजकर अतिरिक्त आय भी अर्जित की जा रही है।

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत स्थापित यह सोलर प्लांट नेट मीटरिंग प्रणाली से विद्युत ग्रिड से जुड़ा हुआ है। इससे उपभोक्ता को दोहरा लाभ मिल रहा है—एक ओर बिजली बिल में राहत और दूसरी ओर अतिरिक्त बिजली विक्रय से आय।

श्री करम साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है, जो आम व्यक्ति के जीवन में नई रोशनी लेकर आई है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47