Advertisement

Digital India: तुमकुरु के दूरस्थ गांवों में लगेंगे 6 नए 4G BSNL टावर, कनेक्टिविटी होगी मजबूत

6 नए BSNL टावरों को मिली मंजूरी, डिजिटल इंडिया को मिलेगी मजबूती

नई दिल्ली, 07 जनवरी 2026।कर्नाटक के तुमकुरु जिले के दूरस्थ इलाकों में लंबे समय से चली आ रही नेटवर्क कनेक्टिविटी की समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। केंद्रीय मंत्री वी. सोमन्ना ने इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर त्वरित हस्तक्षेप का अनुरोध किया था।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिले के किटनमंगला, कनकुर, कोलाला, मदनमाडु, पंकजानहल्ली और मायागोंडनहल्ली गांवों में 6 नए 4G सैचुरेशन BSNL टावर स्थापित करने की मंजूरी प्रदान की है। इन टावरों के चालू होने से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट सेवाओं में उल्लेखनीय सुधार होगा।

वी. सोमन्ना ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दूरसंचार मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह कदम डिजिटल इंडिया के विज़न को ज़मीन पर साकार करेगा। वहीं, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि भारत के हर कोने तक डिजिटल कनेक्टिविटी पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है और यह विस्तार नागरिकों को नए अवसर प्रदान करेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47