Advertisement

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रदेश साहू समाज संघ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से प्रदेश साहू समाज संघ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर, 19 जुलाई 202मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में प्रदेश साहू समाज संघ के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की।

उन्होंने निगम मंडलों में साहू समाज के लोगों को उचित स्थान दिए जाने पर मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया और प्रतीक चिन्ह के रूप में घानी का मॉडल भेंटकर मुख्यमंत्री को सम्मानित किया।इस अवसर पर बिलाईगढ़ के विधायक चंद्रदेव प्रसाद राय, धरमजयगढ़ के विधायक लालजीत सिंह राठिया उपस्थित थे। मुलाकात करने वालों में प्रदेश साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अर्जुन सिंह हिरवानी, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश साहू, उपाध्यक्ष लखनलाल साहू, तेलघानी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संदीप साहू, अधिकारी कर्मचारी प्रदेश साहू समाज के सह संयोजक पंचराम साहू, रिसाली तहसील अध्यक्ष श्री संतोष साहू सहित साहू समाज के लोग उपस्थित थे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रतिनिधिमंडल को सम्बोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं से छत्तीसगढ़ के गांव स्वावलंबी बन रहे हैं। राजीव गांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना, समर्थन मूल्य पर वनोपजों की खरीदी, तेन्दूपत्ता संग्रहण दर में वृद्धि, धान खरीदी आदि योजनाओं से लोगों की जेब में पैसा आ रहा है। नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना तथा गौठानों की गतिविधियों से लोगों को रोजगार मिल रहा है। गांवों में समृद्धि आ रही है, जब हमारे गांव समृद्ध होंगे, तो छत्तीसगढ़ भी समृद्ध होगा। लोगों की जेब में पैसा आने से उद्योग और व्यापार भी फल-फूल रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोदो-कुटकी का समर्थन मूल्य 3000 रूपए घोषित किया गया है। नई-नई योजनाओं के माध्यम से लोगों को रोजगार और आय का जरिया उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। राज्य सरकार द्वारा तेलघानी बोर्ड का गठन किया गया। विभिन्न निगम मंडलों में नियुक्ति कर लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि आज छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के स्वप्न दृष्टा डॉ. खूबचंद बघेल की जयंती है, हमारे पुरखों ने समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ राज्य का जो सपना देखा था, उसे हम सब मिलकर पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने समाज के लोगों से राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का अव्हान किया।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47