Advertisement

अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली धमतरी में 10 से 24 जनवरी, सरगुजा अभ्यर्थियों की तिथि तय

भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन धमतरी में 10 से 24 जनवरी तक

सरगुजा जिले के अभ्यर्थियों के लिए 10, 20 एवं 21 जनवरी 2026 की तिथि निर्धारित

अंबिकापुर, 08 जनवरी 2026/भारतीय अग्निवीर थल सेना भर्ती रैली का आयोजन 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक इंडोर स्टेडियम, धमतरी में किया जाएगा। भर्ती रैली में छत्तीसगढ़ राज्य के सभी 33 जिलों के पुरुष अभ्यर्थी भाग लेंगे।

भर्ती रैली के माध्यम से अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क, स्टोर कीपर टेक्निकल एवं अग्निवीर ट्रेड्समेन पदों पर भर्ती की जाएगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सरगुजा जिले के पात्र अभ्यर्थियों के लिए भर्ती रैली में उपस्थित होने हेतु 10 जनवरी 2026, 20 जनवरी 2026 एवं 21 जनवरी 2026 की तिथि निर्धारित की गई है।

जिले के ऐसे सभी अभ्यर्थी, जिन्होंने सीईई (CEE) परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है, उन्हें भर्ती रैली में अपने एडमिट कार्ड, रैली अधिसूचना के अनुसार समस्त आवश्यक दस्तावेज तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल फोन के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है।

भर्ती रैली में शामिल होने वाले सरगुजा जिले के अभ्यर्थियों के ठहरने की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

भर्ती रैली से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी सेना भर्ती कार्यालय, नवा रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212 पर संपर्क कर सकते हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47