ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़
Trending

गुना को नई रेल सौगात: पगारा स्टेशन पर भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस को मिला स्टॉपेज

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना के पगारा रेलवे स्टेशन पर भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस (14814) के नए स्टॉपेज का शुभारंभ किया। इससे गुना–चंबल अंचल की रेल कनेक्टिविटी और विकास को गति मिलेगी।

 गुना को मिली नई रेल सौगात, पगारा स्टेशन पर भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस का नया स्टॉपेज

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ

गुना | 08 जनवरी 2026 | केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने गुना जिले को नई रेल सुविधा की सौगात देते हुए पगारा रेलवे स्टेशन पर भोपाल–जोधपुर एक्सप्रेस (14814) के नए स्टॉपेज का शुभारंभ किया। उन्होंने ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिससे क्षेत्रवासियों को सुगम और समयबद्ध आवागमन की सुविधा मिलेगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

इस अवसर पर सिंधिया ने कहा कि “स्टॉपेज पटरियों पर लगता है, लेकिन गुना–चंबल के विकास पर सिर्फ एक्सलरेटर लगा है।” उन्होंने कहा कि यह नई सुविधा स्थानीय जन-मानस के लिए यात्रा को अधिक सुलभ, सुविधाजनक और किफायती बनाएगी।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

नए स्टॉपेज से गुना और आसपास के क्षेत्रों को भोपाल, राजस्थान और अन्य प्रमुख शहरों से बेहतर रेल संपर्क मिलेगा। इससे व्यापार, शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस अवसर पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके सहयोग से ग्वालियर–चंबल अंचल को लगातार बेहतर रेल कनेक्टिविटी की सौगात मिल रही है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखते हुए रेल सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!