भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर CISF जवानों ने CPR देकर बचाई जान
ऑन-ड्यूटी CISF कर्मियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी अनहोनी
भुवनेश्वर | 09 जनवरी 2026 | भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवानों ने मानवता और कर्तव्यनिष्ठा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करते हुए एक व्यक्ति की जान बचाई। एयरपोर्ट के OOG स्क्रीनिंग प्वाइंट पर ड्यूटी के दौरान ILHBS के एक स्टाफ सदस्य अचानक बेहोश होकर गिर पड़े।
स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए CISF के CT/GD डिंपल कुमार ने तुरंत CPR देना शुरू किया। इस दौरान HC/GD डी. पी. गुप्ता ने भी त्वरित सहयोग किया। समय रहते की गई इस कार्रवाई से पीड़ित व्यक्ति को होश आ गया।
इसके बाद संबंधित व्यक्ति को आगे के उपचार हेतु AAI एंबुलेंस के माध्यम से कैपिटल अस्पताल, भुवनेश्वर भेजा गया। मौके पर मौजूद एक डॉक्टर ने CISF जवानों की तत्परता, प्रोफेशनलिज्म और आपातकालीन प्रतिक्रिया की खुले तौर पर सराहना की।
इस साहसिक और सराहनीय कार्य ने एक बार फिर साबित किया कि CISF न केवल सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाता है, बल्कि आपात स्थितियों में जीवन रक्षक भूमिका भी बखूबी अदा करता है।










