Advertisement

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के संदिग्ध मामले, जेपी नड्डा ने दिया केंद्र सरकार के सहयोग का भरोसा

पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के संदिग्ध मामले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में निपाह वायरस के दो संदिग्ध मामलों के सामने आने के बाद केंद्र सरकार अलर्ट मोड में आ गई है। ICMR-VRDL, AIIMS कल्याणी में मामलों की पुष्टि के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल सरकार को तकनीकी, लॉजिस्टिक और ऑपरेशनल सहयोग का आश्वासन दिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, स्थिति से निपटने के लिए तत्काल समन्वित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इसमें लैब सपोर्ट, निगरानी बढ़ाना, केस मैनेजमेंट, संक्रमण रोकथाम एवं नियंत्रण (IPC) उपायों के साथ-साथ विशेषज्ञों का मार्गदर्शन शामिल है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने इस संबंध में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से भी बातचीत की और केंद्र-राज्य के बीच करीबी समन्वय पर जोर दिया। मंत्रालय ने बताया कि हालात को नियंत्रित करने के लिए नेशनल जॉइंट आउटब्रेक रिस्पॉन्स टीम को तैनात कर दिया गया है और सभी मानक प्रोटोकॉल साझा किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि समय रहते उठाए गए इन कदमों से संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण में मदद मिलेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47