Advertisement

कलेक्टर ने रुखपुर में किया पौधरोपण का शुभारंभ मॉडल फलोद्यान के रूप में की जाएगी विकसित

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सोमवार को अम्बिकापुर जनपद के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत घंघरी के आश्रित ग्राम रुखपुर में करंज का पौधा लगाकर मुख्यमंत्री वृक्षा रोपण प्रोत्साहन योजना के तहत पौधरोपण का शुभारंभ किया। उन्होंने यहां मॉडल फलोद्यान विकसित करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने 40 एकड़ में फैले शासकीय भूमि का अवलोकन किया तथा कुछ जमीन पर की गई अतिक्रमण को शीघ्र मुक्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को फलदार पौधे, कमर्शियल पौधे तथा इंटरक्रॉप पौधे लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही पूरे प्लॉट को मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत पंजीकरण कराने के लिए कहा ताकि 3 वर्ष तक योजना का लाभ ग्रामवासियों को मिल सके।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

उन्होंने मौसम के अनुकूल फलदार पौधे जैसे पपीता, मुनगा, नींबू, करौंदा, गोल्डन बैम्बू लगाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही प्लॉट के पास ही बहने वाली नदी से पानी लेकर वृहत स्तर में मौसमी सब्जी करेला, लौकी, खीरा लगाने कहा । कलेक्टर ने पौधों के सुरक्षा के लिए प्लॉट के चारो ओर सीपीटी तथा फेंसिंग की पुख्ता व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फलदार पौधों के साथ महुआ, अरकेशिया और कटहल के पौधे को बड़ी मात्रा में लगाकर अतिरिक्त आय अर्जित किया जा सकता है।

निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह, जनपद सीईओ एस एन तिवारी तथा उद्यान विभाग के अधिकारी -कर्मचारी उपस्थित थे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57