Advertisement

अवैध दवाखाना को प्रशासन की टीम ने कराई सीलबंद

प्रभा सिंह यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देशानुसार जिले में संचालित अवैध दवाखाना पर राजस्व विभाग की टीम के द्वारा छापामार कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में राजस्व विभाग की टीम द्वारा सोमवार को अम्बिकापुर के चठीरमा में अवैध रूप से संचालित दवाखाना में छापामार कार्यवाही करते हुए दवाखाना को सीलबंद कर दिया गया है।

तहसीलदार अम्बिकापुर भूषण मण्डावी ने बताया कि कलेक्टर के निर्देशानुसार चठिरमा में अवैध रूप से संचालित दवाखाना में दबिश देकर दवाखाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में एक कमरे में कुछ ग्रामीणों का ईलाज करते हुए पाया गया। दवाखाना संचालक विश्वजीत व्यापारी से पूछ-ताछ की गई और दवाखाना संचालित करने शासन से मान्यता प्राप्त डीग्री प्रस्तुत करने कहा गया। इस पर विश्वजीत ने अल्टरनेटिव मेडिसीन में डिग्री प्रस्तुत की जिसकी छत्तीसगढ़ में मान्यता नही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उल्लेखनीय है कि इस दवाखाना को विगत मई माह में राजस्व टीम के द्वारा सीलबंदी की कार्यवाही की गई थी। इस बार सीलबंद किए हुए दवाखाना के अतिरिक्त एक अन्य कमरे में विश्वजीत व्यापारी के द्वारा लोगों का ईलाज किया जा रहा था। जिसे टीम के द्वारा आगामी आदेश पर्यन्त सीलबंद की कार्यवाही की गई।

कार्यवाही के दौरान नायब तहसीलदार किशोर वर्मा, कोमल साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47