Advertisement

धान खरीदी में अनियमितता पर बड़ी कार्रवाई: 38 कर्मचारियों पर एक्शन, 31 निलंबित, 3 पर FIR

समर्थन मूल्य पर धान खरीदी में बड़ी कार्रवाई

अनियमितता पर 38 कर्मचारियों पर गिरी गाज

31 निलंबित, 3 पर एफआईआर, 1 की सेवा समाप्त, 3 सेवा से पृथक

रायपुर, 15 जनवरी 2026/खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अनियमितता बरतने के मामलों में राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। धान खरीदी से जुड़े समिति प्रबंधकों एवं कर्मचारियों सहित कुल 38 अधिकारियों-कर्मचारियों पर विभिन्न प्रकार की अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई है।

इनमें 31 कर्मचारियों को निलंबित, तीन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज, एक की सेवा समाप्त, दो को सेवा से पृथक तथा एक को कार्य से पृथक किया गया है। यह कार्रवाई प्रदेश के 12 जिलों—दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, सक्ती, जगदलपुर, रायपुर, गरियाबंद, महासमुंद एवं बलौदाबाजार-भाटापारा में की गई है।


निरीक्षण में सामने आईं कई गंभीर अनियमितताएं

खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार धान खरीदी कार्य के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण के दौरान—

  • स्कंध में कमी – 5 मामले
  • स्कंध अधिक एवं अव्यवस्थित स्टैकिंग – 3 मामले
  • नीति विपरीत कार्य / निर्देशों का उल्लंघन – 4 मामले
  • अमानक धान खरीदी – 5 मामले
  • धान खरीदी में अनियमितता – 11 मामले
  • अवकाश के दिन धान खरीदी – 3 मामले
  • फर्जी खरीदी, टोकन अनियमितता, बिना आवक पर्ची, अवैध वसूली, अव्यवस्था – एक-एक मामला
  • बारदाना वितरण में अनियमितता – 2 मामले

इन सभी मामलों में संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई है।


जिलावार प्रमुख कार्रवाई

दुर्ग

स्कंध गड़बड़ी पाए जाने पर झीट, गोढ़ी, खिलोराकला, कन्हारपुर, ठेंगाभाट, मुरमुंदा उपार्जन केंद्रों के 6 समिति प्रभारियों को निलंबित किया गया।
सेलूद के सहायक समिति प्रबंधक रोमनदास वैष्णव एवं भृत्य हरिशंकर साहू भी निलंबित।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बेमेतरा

अमानक धान खरीदी में 4 अधिकारी निलंबित।
मऊ उपार्जन केंद्र के सहायक समिति प्रबंधक उमेश कुमार साहू पर निलंबन के साथ एफआईआर।

कबीरधाम

कुकदूर उपार्जन केंद्र के समिति प्रबंधक अनिल बाजपेयी पर निलंबन एवं एफआईआर।
चपोरा केंद्र के प्रभारी नरेश यादव निलंबित।

बिलासपुर

पीपरतराई के प्रभारी तेजुराम निलंबित।
एरमसाही केंद्र में 920 बोरे की कमी पर एफआईआर।

जांजगीर–चांपा

बोड़सरा केंद्र के 3 कर्मचारी निलंबित,
कोसमंदा के कम्प्यूटर ऑपरेटर छविलाल मन्नेवार निलंबित।

रायगढ़

धान खरीदी में अनियमितता पर 4 सहायक समिति प्रबंधक निलंबित।

सक्ती

कांसा उपार्जन केंद्र के प्रभारी एकलव्य चंद्राकर को सेवा से पृथक किया गया।

जगदलपुर

कोलचूर व रेटावण्ड केंद्रों के समिति प्रबंधक निलंबित।

रायपुर

नरदहरा के लिपिक-ऑपरेटर राकेश जांगड़े की सेवा समाप्त।

गरियाबंद

लापरवाही पर 2 कर्मचारी निलंबित,
एक को कार्य से पृथक।

महासमुंद

पिरदा व सिंगबहाल केंद्र प्रभारियों पर एफआईआर,
तोषगांव केंद्र प्रभारी निलंबित।

बलौदाबाजार–भाटापारा

सकरी केंद्र के समिति प्रबंधक निलंबित,
बारदाना प्रभारी सेवा से पृथक,
करमदा केंद्र प्रभारी निलंबित।

राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता, अनुशासन और किसानों के हितों से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। अनियमितता पाए जाने पर आगे भी कड़ी और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47