Advertisement

भौतिक सत्यापन में 3260 क्विंटल धान की कमी, अंबिकापुर में सिद्धी विनायक राइस मिल सील

भौतिक सत्यापन में धान की भारी कमी, सिद्धी विनायक राइस मिल सील

अंबिकापुर | 16 जनवरी 2026 | जिले में धान उपार्जन एवं विपणन व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की जा रही जांच के तहत विकासखंड दरिमा स्थित सिद्धी विनायक राइस मिल (पंजीयन क्रमांक MA399690) को सील कर दिया गया है। यह कार्रवाई खाद्य एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

जिला खाद्य अधिकारी एवं जिला विपणन अधिकारी द्वारा 8 जनवरी 2026 को राइस मिल का संयुक्त रूप से भौतिक सत्यापन किया गया था। सत्यापन के दौरान खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में उठाव किए गए धान के भंडारण में गंभीर अनियमितता पाई गई। जांच में कुल 8150 नग धान बोरी, यानी लगभग 3260 क्विंटल धान की कमी सामने आई।

इस संबंध में आवश्यक प्रकरण तैयार कर कलेक्टर न्यायालय, सरगुजा में प्रस्तुत किया गया है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जप्त वाहन से खुला मामला

जांच के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि 14 जनवरी 2026 को तहसीलदार दरिमा द्वारा जप्त किए गए पिकअप वाहन क्रमांक CG 15 DC 2203 के वाहन स्वामी ने बताया कि संबंधित धान सिद्धी विनायक राइस मिल से लोड किया गया था। इस तथ्य और प्रकरण में पाई गई अन्य विसंगतियों के आधार पर 16 जनवरी 2026 को राइस मिल को सील करने की कार्रवाई की गई।

खुले आसमान के नीचे मिला धान

सीलिंग की कार्रवाई के दौरान मिल परिसर में खुले आसमान के नीचे तीन अलग-अलग स्टेक में कुल 3200 नग धान बोरी रखी हुई पाई गई। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई नियमानुसार जारी है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान उपार्जन, भंडारण एवं परिवहन से जुड़ी किसी भी प्रकार की अनियमितता पर कड़ी निगरानी और सतत जांच आगे भी जारी रहेगी।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47